संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हादसे में महिला की मौत मामले में बुधवार को पुलिस ने कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अभी मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
सेक्टर 15 निवासी पंकज सिंह ने बताया कि सेक्टर 24 की निजी कंपनी में कार्य करता है। उसकी पत्नी निशा सेक्टर 15 की कोठी में खाना बनाती है। 21 अगस्त को पत्नी का जन्मदिन होने के चलते धर्मा ढाबा पर खाना लाने के लिए जा रहा था। तभी सेक्टर 12 टाउन पार्क के पास एक महिला ने लिफ्ट मांगी थी। जैसे ही वह कोर्ट वाले रोड पर पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी मोटरसाइकिल गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई थी। पंकज भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।