फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हेलीपैड ग्राउंड पर होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए जिस भी विभाग को जो दायित्व दिया जाए उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें