संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न सरकारी विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ये शिविर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली और बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीतू यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों की नींव को मजबूत करता है और उन्हें सही राह दिखाकर भविष्य में लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ताओं ने भी बच्चों से संवाद किया ।