फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थाईलैंड के मुक्केबाज से भिड़ेंगे जिले के बॉक्सर पुष्पेंद्र राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 अक्तूबर को बैंकॉक में ग्लोबल बॉक्सिंग सीरीज में होगी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के मुक्केबाज पुष्पेंद्र राठी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने को तैयार हैं। आगामी 25 अक्तूबर को बैंकॉक में होने वाली ग्लोबल बॉक्सिंग सीरीज में उनका मुकाबला थाईलैंड के मशहूर मुक्केबाज पटफांग खोविलोइड से होगा।
विज्ञापन


पेशेवर मुक्केबाज पुष्पेंद्र राठी अब तक अपने कॅरिअर में एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं। वे भारत के पहले मुक्केबाज हैं जिनका मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर प्रसारित हुआ था। 2024 में प्रदर्शित इस मुकाबले में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की थी। पुष्पेंद्र राठी को अब तक भारत के राष्ट्रपति, राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री की ओर से कई बार सम्मानित किया जा चुका है। वे पांच बार के राष्ट्रीय चैंपियन, दो बार खेलो इंडिया पदक विजेता तथा राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक विजेता रह चुके हैं। आगामी मुकाबले को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। लोगों ने इस बार भी पुष्पेंद्र से भारत का परचम लहराते हुए स्वर्ण पदक की उम्मीद लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें