फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में जीते छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी में चल रहे एसजीएफआई के खेलों में दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भिवानी में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण समेत छह पदक अपने नाम किए। जिले के लिए पहला पदक हनी मलिक ने अंडर-19 के 400 मीटर रेस में अपने नाम किया। इसके बाद हनी मलिक ने 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में भी निवा, कल्पना और अंजली कुमारी के साथ मिलकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं अंडर-17 के 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में मन्नत, पलक, वृष्टि और स्वरा भटनागर ने मिलकर स्वर्ण पदक हासिल किया। स्टेफी रेंजिन ने 80 मीटर हर्डल रेस में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-14 के 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस और 100 मीटर रेस में जिले के नाम दो कांस्य पदक रहे। टीम कोच सुशीला ने बताया कि जिले की टीम की शुरुआत अच्छी रही है। इनमें से कई खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर भी लगभग पक्का है। बता दें कि बालक वर्ग के मुकाबले होने अभी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें