फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सांसद खेल महोत्सव में दम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
31 अक्तूबर और एक नवंबर को होंगे लड़कियों के मुकाबले
विज्ञापन


20 से 22 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी लड़कों की प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के युवा खिलाड़ी जल्द ही 13 खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में 31 अक्तूबर से सांसद खेल महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसमें लड़कियों के मुकाबले 31 अक्तूबर और एक नवंबर को होंगे। वहीं, लड़कों की प्रतियोगिताएं 20 से 22 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसी आयुष सिन्हा ने प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन के लिए नोडल अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। अधिकारियों को खिलाड़ियों की सुविधा और आयोजन की व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इसके जरिये खिलाड़ियों में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने के साथ नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 13 खेलों में होंगे मुकाबले

महोत्सव में एथलेटिक्स, सर्कल कबड्डी, नेशनल कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकशी, खो-खो, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, कुश्ती और तलवारबाजी के मुकाबले होंगे। वॉलीबॉल में स्मैशिंग और शूटिंग के मुकाबले भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें