फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 501 तुलसी के पौधे वितरित किए

Thu, 10 Aug 2023 05:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। कल्पना सिटी पार्क में बृहस्पतिवार की सुबह श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट द्वारा हर घर तुलसी अभियान के तहत 501 तुलसी के पौधे निशुल्क लोगों को वितरित किए गए। ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम सुंदर गोयल ने बताया कि विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर 15 अगस्त को एडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल सेक्टर तीन में लगाया जा रहा है। जिसमें डॉक्टर द्वारा लोगों की आंखों की जांच करके निःशुल्क नजर के चश्मे, दवाइयां व मोतियाबिंद के मरीजों की जांच करके निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस मौके श्याम सुंदर गोयल, बृज भूषण गोयल, नीरज सिंगला, विपिन शर्मा, महेंद्र बंसल, महेश गुप्ता, संजीव मित्तल व प्रदीप गुप्ता ने पौधे वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें