फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे मिशन एजुकेशन के तहत बृहस्पतिवार को तीन सरकारी स्कूलों में स्टेशनरी बांटी गई। ऊंचा गांव स्थित गवर्नमेंट पब्लिक स्कूल में 600 बच्चों, गवर्नमेंट पब्लिक स्कूल राहुल कॉलोनी के स्कूल में 200 बच्चों और गवर्नमेंट पब्लिक स्कूल नेहरू कॉलोनी में 200 बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। मानव उत्थान सेवा समिति के प्रभारी विजेता बाई ने बताया कि यह कार्यक्रम 2014 से चलाया जा रहा है। अब तक पूरे भारत में मिशन एजुकेशन के तहत छह लाख बच्चों को स्टेशनरी वितरण कर चुके हैं। बिना पढ़ाई के कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयप्रकाश, समय सिंह, देवेंद्र, सुमन, उमेश व सुभाष गहलोत आदि मौजूद थे।