फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंदिर के सौंदर्यीकरण पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-37 में महाशिव मंदिर सभा की कार्यकारिणी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर के सौंदर्यीकरण की कार्य योजना पर चर्चा की। इसके साथ ही वरिष्ठ उप प्रधान बी बी शर्मा ने पिछले कामों की प्रगति की भी जानकारी दी। बैठक के बाद महाशिव मंदिर सभा के मीडिया प्रभारी एस एन मिश्रा ने बताया कि वित्त सचिव अजय गुप्ता ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बैठक में विचार विमर्श का मुख्य मुद्दा मंदिर के सौंदर्यीकरण के कामों की प्रगति का रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा शिव वाटिका में पौधरोपण, पर्यावरण का ध्यान रखते हुए मंदिर को मिट्टी के दीयों से सजाने, सत्संग हाल का नवीनीकरण एवं वातानुकूलन के कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में मंदिर के प्रधान पीसी शर्मा, सुरेश गुप्ता, एफ सी आहूजा, दलवीर अग्रवाल, के बी एल चतुर्वेदी, करण पाल सिंह, प्रेमचंद शर्मा, के एस चौहान, रवि गुप्ता, नरेंद्र कुमार शर्मा, महेश सिंघला, अजय गर्ग, दिनेश कुमार, संजय गोयल एवं सुनील अरोड़ा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें