फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जवा गांव में जोहड़ ओवरफ्लों होने से सड़क पर भरा रहता हैं गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण को करना पड़ता है परेशानी का सामना, कई बार हो चुके हैं हादसे, अधिकारी नहीं देते ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। जवा गांव के जोहड़ ओवरफ्लों होने के कारण मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों को मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह रास्ता लगभग 15 गांव को बल्लभगढ़ से जोड़ता है।


मुख्य सड़क होने के कारण पूरे दिन इस मार्ग से सैकड़ों की संख्या में लोग गुजरते हैं। हल्की सी बारिश होते ही यहां पानी काफी ज्यादा हो जाता है और वाहन चालकों को लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता है। जलभराव के कारण कई बार वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह खराब है। गांव व जोहड़ की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है अगर समय से सफाई हो गई होती तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं होती। कुछ ही दिनों में मानसून शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीण ओमपाल और संतराम मलिक ने बताया कि सफाई को लेकर कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गई है लेकिन अभी तक किसी ने भी समस्या पर संज्ञान नहीं लिया है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग पंचायत कार्यालय में जाकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। वहीं इस मामले में एसडीएम मंयक का कहना है कि इस समस्या की जानकारी नहीं है अगर ऐसा कुछ है तो इसपर तुरंत एक्शन लिया जाएगा और जिम्मेदारी अधिकारियों से इसका जवाब भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें