फरीदाबाद। सैन क्रिकेट अकादमी में खेले गए मुकाबले में धुरंधर इलेवन ने रॉयल चैलेंजर्स फरीदाबाद को 75 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धुरंधर इलेवन ने 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विक्रम ने 65 रन बनाए, जबकि रोहित ने 45 रनों का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स फरीदाबाद के लिए सुनील ने 38 रन देकर तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम सात विकेट पर सिर्फ 135 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मनोज ने 50 और राहुल ने 28 रनों की पारी खेली। संवाद