फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस के अंतर्गत एक गांव में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 13-14 दिसंबर की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी पड़ोसी है, जो पिछले तीन महीनों से उससे छेड़छाड़ करता आ रहा था। रात में पीड़िता जब बाथरूम गई, तो आरोपी घर की कुंडी खोलकर अंदर घुस आया और उसे जबरन अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने दुष्कर्म किया। फिर पीड़िता को वापस उसके घर छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। सुबह पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद पीड़िता परिवार के साथ थाना मोहम्मदपुर अहीर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गौरव के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें