फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के थानों में हुक्कों की गुडगुडाहट पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रदेश के सभी पुलिस थानों व चौकियों में अब हुक्का गुड़गुड़ाने पर रोक रहेगी। पुलिसकर्मी अगर हुक्का पीते नजर आए तो उनकी खैर नहीं होगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव को मिली एक बेनामी चिट्ठी पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने सभी महानिरीक्षकों, जिलों के पुलिस आयुक्त व अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा पुलिस थाने व लाइन में कर्मचारियों ने अपने कमरों में एसी लगवा रखे हैं, डीजीपी ने पुलिस आयुक्तों व अधीक्षकों को अपने स्तर पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में तैनात कई अधिकारी व कर्मचारी हुक्का पीने के शौकीन हैं। हरियाणा में हुक्के को स्टेटस सिंबल से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में जिले के अधिकांश थाने, चौकियों, क्राइम ब्रांच स्टाफ में हुक्का जरूर मिल जाएगा। पुलिस महानिदेशक को मिली एक बेनामी चिट्ठी में हुक्का बार बन चुके थाने चौकियों के बारे में लिखा गया था। साथ ही उसमें लिखा गया था कि हुक्का सुलगाने के लिए दिन भर थाने चौकी में किसी कोने में अंगारे जलते रहते हैं। इससे प्रदूषण के साथ ही आग लगने का भी खतरा बना रहता है। इस पर डीजीपी ने अपने स्तर पर जांच करवाई तो सूचना सही निकली।
नो स्मोकिंग के बोर्ड लगवाएं
डीजीपी मनोज यादव ने आदेश दिए हैं कि थाने, चौकियों के भवनों पर नो-स्मोकिंग के बोर्ड लगाए जाएं और उस पर धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, बड़े-बड़े अक्षरों में लिखवाया जाए। इसके लिए हरियाणा हाउसिंग कारपोरेशन की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

एसी भी हटाएं पुलिसकर्मी
डीजीपी ने थाने, चौकियों व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों द्वारा निजी स्तर पर लगाए गए एसी भी हटाने के आदेश दिए हैं। एसी के संबंध में भी गुप्त रूप से मिली चिट्ठी में जिक्र था। चिट्ठी भेजने वाले ने उसमें लिखा है कि एसी लगने के बाद कुछ चुनिंदा पुलिसकर्मियों का उस कमरे पर कब्जा हो जाता है। साथ ही पुलिस लाइन में बिना अनुमति एसी लगाने की इजाजत नहीं है। इससे बिजली का बिल ज्यादा आता है, जोकि सरकार को भरना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें