फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे लोगों को न्याय के लिए बार-बार थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने नूंह पुलिस अधीक्षक से इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की है। गांव बिछौर निवासी संजय, छुट्टन, नंदकिशोर, मुबारिक, दयाराम, केशव, महेंद्र, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गत रविवार को गांव में एक के बाद एक कई चोरी की घटनाएं हुई थीं। अगले ही दिन उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को सौंप दी थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पिछले दिनों परिक्रमा मार्ग पर रात के समय बुलेट बाइक पर सवार बदमाशों ने एक श्रद्धालु का फोन छीनने का मामला भी सामने आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें