पलवल।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिलेवासियों से रक्तदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करे तो रक्त की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं जाएगी। संवाद