फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गन्ना की नोटिफाइड किस्म लगाने पर मिलेगा सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम (टीएमएस) के तहत साल 2025-26 के लिए गन्ने की नोटिफाइड किस्मों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिशा-निर्देश जारी किया हैं। विभाग ने गन्ना किस्म सीओ-15023 के रोपण, सिंगल बड चिप विधि, बीज नर्सरी और व्यापक पंक्ति अंतराल विधि को अपनाने पर किसानों को अनुदान एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगी। सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. योगेशचंद यादव ने बताया कि सरकार किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने और गुणवत्ता सुधार के लिए प्रेरित कर रही है। इच्छुक किसान प्रदर्शन प्लांट लगाने एवं सहायता राशि प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। टीएमएस स्कीम का लाभ “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें