फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साईं धाम में भक्तों ने की सोने का मुकुट भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष के अवसर पर भक्तों का लगा तांता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित साईं धाम मंदिर में नववर्ष के अवसर पर सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक साईं बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर एक भक्त की ओर से साईं बाबा को सोने का मुकुट एवं एक और भक्त की ओर से दुर्गा मां को चांदी की छत्र अर्पित की गई।
विज्ञापन


नववर्ष के अवसर भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें मोनिका कुमार, बिंदु मनचंदा, प्रमोद शर्मा, शिवम दीक्षित की ओर से सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। मनमोहक भजनों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें भक्तों को हलवा, खीर, दाल, सब्जी भक्तों को प्रसाद रूप में दी गई। इस दौरान करीब पांच हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि बाबा के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भक्तों को धन्यवाद किया और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अमन गोयल, लक्ष्मी शर्मा, डॉ. विजय लक्ष्मी, संध्या तिवारी, डाॅ. बाल किशन व साई धाम एडवाइजरी बोर्ड मेंबर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें