फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महाशिवरात्रि पर मंदिर और शिवालय बम-बम भोले और हर-हर महादेव से गूंज उठे। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बेलपत्र व दूध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने व्रत रखा। शहर के मंदिरों में सुबह चार बजे से शाम तक लंबी लाइनें लगी रही। भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख शांति की मनोकामना की।
विज्ञापन

शहर में 10 से 12 बड़े मंदिर हैं। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में सुबह चार बजे से ही शिवलिंग का जलाभिषेक शुरू हो गया। एनएच-2 स्थित शिवालय, सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, तिकोना पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर, महाकाली मंदिर, एनआईटी-5 स्थित बांके बिहारी मंदिर, सेक्टर-55 स्थित बद्रीनारायण मंदिर, एयरफोर्स रोड स्थित शिव मंदिर समेत सभी मंदिरों में चारों पहर की पूजा की गई। दिनभर भजन-कीर्तन चलते रहे।
धूमधाम से निकली शिव बरात
महाशिवरात्रि पर तिकोना पार्क के वैष्णो देवी मंदिर और एनआईटी-5 स्थित तत्कालेश्वर मंदिर से बृहस्पतिवार दोपहर में शिवजी की बरात गाजे-बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी बरात में दर्जन भर झांकियां, नृत्य करते भगवान शिव व शिवलिंग की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। तिकोना पार्क से चलकर शिवजी की बरात मार्केट नंबर एक के मुख्य मार्गों की परिक्रमा करती हुई एक-दो चौक से एनएच-2 पहुंची। यहां शिव पार्वती बरात के लिए शादी का पंडाल तैयार किया गया था। यहां शिव व पार्वती ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डालकर विवाह रचाया। यहां बरातियों के लिए दूध, केले, बेर व अन्य खानपान के सामान का प्रबंध किया गया था। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, बड़खल से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा, तत्कालेश्वर शिव मंदिर के प्रधान हर्ष मल्होत्रा, उपप्रधान महेश बजाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन
सेक्टर-49 स्थित सैनिक कॉलोनी शिव मंदिर में शिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने सबसे ऊंचे शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। मंदिर में सवा इक्कीस फुट ऊंचे शिवलिंग का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। मंदिर के अनिल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को मास्क के साथ प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें