फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ व लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, फरीदाबाद अब केवल औद्योगिक पहचान का नहीं बल्कि जनसेवा और नागरिक कल्याण का प्रतीक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री और मेयर की मौजूदगी में सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर-7 और सेक्टर-33 में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया गया। विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद अब केवल औद्योगिक पहचान का नहीं बल्कि जनसेवा और नागरिक कल्याण का प्रतीक बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित फरीदाबाद अभियान का लक्ष्य शहर की मूलभूत आवश्यकताओं सड़क, जल, स्वच्छता और हरियाली को आधुनिक ढांचे से जोड़ना है, ताकि नागरिकों को जीवन के हर क्षेत्र में सुविधा और सम्मान मिल सके।
विज्ञापन


पेयजल की समस्या का हुआ समाधान
सेक्टर-7 मार्केट में 50 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल सिस्टम का निर्माण किया गया है, जबकि बायपास मार्ग पर इसी प्रणाली के लिए 20 लाख रुपये खर्च हुए। क्षेत्र की जलापूर्ति सुदृढ़ करने के लिए सीही गांव में दो और सेक्टर-8 एनके गर्ग पॉकेट में एक कुल 3 नए ट्यूबवेल स्थापित किए गए हैं जिन पर 33 लाख रुपये की लागत आई है। इसी प्रकार सेक्टर-7 में भी 33 लाख की लागत से तीन नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं। वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देते हुए सेक्टर-7 मार्केट के पास साढ़े पांच लाख की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किया गया है। वहीं, जन कल्याण मंदिर के पीछे स्थित पार्क में 12 लाख की लागत से डोलपुर स्टोन और रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य पूरा हो गया है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में जल निकासी, जल संरक्षण, स्वच्छता और जन सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।
विज्ञापन


सेक्टर-33 में सड़क और सीवरेज कार्यों को मिली रफ्तार


सेक्टर-33 में सड़क सीवरेज और नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों को नई गति दी गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर आवागमन जल निकासी और स्वच्छ वातावरण की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कार्यों से लंबे समय से चली आ रही सड़कों और सीवरेज की समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें