फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत-जी-राम-जी योजना ग्रामीणों के लिए स्थायी आजीविका की गारंटी : गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित बीजेपी मुख्यालय में विकसित भारत-जी-राम-जी योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बीजेपी व कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जानकारी देते हुए जमीनी स्तर पर हो रहे विकास की जानकारी दी।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विकसित भारत-जी-राम-जी केवल रोजगार का वादा नहीं बल्कि ग्रामीणों के लिए स्थायी आजीविका की गारंटी है। उन्होंने बताया कि यह योजना गरीब, पिछड़ा वर्ग और जनजातियों को सशक्त बनाने के साथ-साथ विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल योजना को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन भाजपा इसे जन-जन तक पहुंचाकर वास्तविक फायदे दिखाएगी। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन है, जो देश में सर्वाधिक है और नई योजना के लागू होने से प्रत्येक श्रमिक को कम से कम 10 हजार रुपये अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें