फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उपायुक्त ने अवैध खनन और ओवर लोडिंग को लेकर की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अवैध खनन और ओवर लोडिंग को लेकर उपायुक्त विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स खनन की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, वन अधिकारी और तीनों एसडीएम को अपने-अपने इलाकों में अवैध खनन और ओवर लोडिंग वाहनों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें पेट्रोलिंग कर पुख्ता निगरानी करके अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। जहां भी अवैध खनन करने वालों की शिकायतें और सूचनाएं मिल रही हैं। वहां पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश में 6 पीएलपीए की धारा 4 व 5 में अवैध खनन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय को जरूर दें। दिल्ली और नोएडा सहित अन्य पड़ोसी जिलों से अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य की नियमित तौर पर समीक्षा करें। डीसी ने पाली व मोहताबाग क्रशर जोनों की समीक्षा करके संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी ने समीक्षा बैठक में जिला वन अधिकारी राजकुमार सिंह को वन अधिनियम के तहत अरावली की पहाड़ियों में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में जिला वन अधिकारी राजकुमार सिंह, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम त्रिलोक चंद, एसडीएम अमित मान व एसीपी अमन यादव, जिला खनन अधिकारी निरंजन सिंह, प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें