फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वर्ण विजेता समीर को उपायुक्त ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले युवा निशानेबाज समीर गुलिया को फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा ने सम्मानित किया। मंगलवार को जिला सचिवालय में आयोजित एक समारोह में उपायुक्त ने समीर और उनकी कोच अनीता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समीर की यह वैश्विक उपलब्धि पूरे जिले और देश के लिए बड़े गर्व की बात है। कोच अनीता ने बताया कि 16 से 26 जून तक चली इस प्रतियोगिता में समीर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (पुरुष जूनियर) स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम किया।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें