फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीट-2026 के लिए 19 केंद्रों पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चरणों में सुरक्षा जांच के बाद मिलेगा प्रवेश, नकल गिरोहों पर नजर रखने के लिए क्राइम ब्रांच व खुफिया तंत्र सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष आयोजन के लिए फरीदाबाद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंध किए हैं। 21 जून को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के दौरान 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस उपायुक्त एनआईटी उत्तम को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और नकल सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की ड्यूल लेयर फ्रिस्किंग (दो चरणों में सुरक्षा जांच) की जाएगी और सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। पुलिस के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 10 पुलिसकर्मी, जिनमें तीन महिला कर्मी शामिल हैं, तैनात किए गए हैं। इसके अलावा तीन ट्रैफिक कर्मी भी ड्यूटी पर रहेंगे। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सेंट्रल, बल्लभगढ़ और एनआईटी जोन में एक-एक प्लाटून रिजर्व रखी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और सरायों की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। वहां ठहरने वाले लोगों के पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। क्राइम ब्रांच और खुफिया इकाइयों को नकल गिरोहों और परीक्षा माफियाओं पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोचिंग सेंटर, होटल, लॉज, साइबर कैफे और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर, पलवल-फरीदाबाद मार्ग, मांगर-पाली बॉर्डर और शूटिंग रेंज बॉर्डर पर अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में वाहन पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

नीट-2026 परीक्षा को देखते हुए दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर, पलवल-फरीदाबाद मार्ग, मांगर-पाली बॉर्डर और शूटिंग रेंज बॉर्डर पर अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में किसी भी वाहन की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल-112, फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम 9999150000, 0129-2227200, यातायात पुलिस कंट्रोल रूम 0129-2267201 अथवा निकटतम पुलिस थाने को सूचना देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें