फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेल नर्सरियों में कोच की मनमानी पर विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला खेल अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में संचालित खेल नर्सरियों में कोचों की मनमानी और लापरवाही के मामलों को गंभीरता से लेते हुए खेल विभाग सख्त नजर आ रहा है। जिला खेल अधिकारियों ने सभी खेल नर्सरियों का निरीक्षण पूरा कर लिया है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को मुख्यालय भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।



जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में 29 खेल नर्सरियां संचालित हैं। पिछले कुछ समय से इन नर्सरियों में कोचों के समय पर नहीं पहुंचने और प्रशिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के मद्देनजर जिला कार्यकारी खेल अधिकारी नीरेश यादव ने विभिन्न खेल नर्सरियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कोच निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले। कुछ नर्सरियों में प्रशिक्षण व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद विभाग ने सभी तथ्यों को शामिल करते हुए रिपोर्ट तैयार की है। अधिकारियों का मानना है कि रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कोचों और नर्सरी संचालकों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।



खेल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर वर्ष लाखों रुपये खर्च करती है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि खिलाड़ियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि जिले की खेल नर्सरियां कई खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसलिए सभी कोचों और नर्सरी संचालकों को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन


खेल नर्सरी का समय सुबह 6 से 8 बजे का है। निरीक्षण के दौरान कई कोच नर्सरी में समय पर नहीं मिले। उनको समय पर आने की हिदायत दी गई है। अगर ऐसा बार-बार होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -नीरेश यादव, कार्यकारी खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें