फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 600 रुपये में होगी डेंगू-मलेरिया की जांच

Fri, 28 Jul 2023 10:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। दिन प्रतिदिन हो रही बरसात के कारण स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया के मरीजों की जांच को लेकर सतर्क हो गया है। इसको लेकर जहां एक ओर टीम द्वारा जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब संचालकों की लूट खसोट से लोगों को बचाने के लिए जांच के रेट निर्धारित कर दिए हैं। अब जिले का कोई भी लैब संचालक डेंगू व मलेरिया की जांच करने के लिए 600 रुपये से अधिक शुल्क नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राम भगत ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित 600 रुपये से अधिक मूल्य लेने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी निजी अस्पतालों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में डेंगू और मलेरिया का एक-एक मरीज मिला है, लेकिन मंगलवार और बुधवार को हुई बरसात के कारण अब जिले में डेंगू व मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है, इसलिए बीके अस्पताल की ओपीडी के अलावा निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल डेंगू या मलेरिया की जांच के लिए एनएस वन किट का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें