संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में सुविधा न मिलने को लेकर कर्मचारी संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि शहर के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में समय से न डॉक्टर आते हैं और न मरीजों को दवाइयां मिल रही हैं। कर्मचारी संघ के नेता संजय मौर्य ने कहा कि ईएसआईसी अस्पताल कंपनियों में काम करने वालों के पैसे से संचालित हो रहा है। जिनके पैसे से ईएसआईसी अस्पताल संचालित हो रहा है उनको ही समय से इलाज नहीं मिल रहा है। लोगों को अल्ट्रासाउंड और एमआरआई आदि के लिए तीन-तीन माह का समय दिया जा रहा है।