फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेड़ी कला सीएचसी में अब तेज और सटीक होगी टीबी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रू-नाट मशीन का उद्घाटन कर टीबी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कला में ट्रू-नाट मशीन का उद्घाटन कर टीबी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कार्यक्रम में पार्षद संजीव कुमार, जिला टीबी अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह, एसएमओ डॉ. सतविंदर सिंह, डॉ. पीके त्यागी, पूर्व सरपंच संजीव भाटी सहित अन्य अधिकारियों और स्टाफ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मशीन का शुभारंभ किया।


जिला टीबी अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि ट्रू-नाट मशीन के स्थापित होने से क्षय रोग के त्वरित और सटीक निदान में मदद मिलेगी, जिससे मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह तकनीक सामान्य टीबी के साथ-साथ ड्रग-रेजिस्टेंट टीबी की पहचान में भी बेहद कारगर है, जिससे जिले में टीबी उन्मूलन अभियान और 100 दिवसीय कैंपेन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान अमृता मेडिकल कॉलेज के इंटर्न्स को टीबी रोग के लक्षण, रोकथाम, उपचार, डॉट्स कार्यक्रम और निक्षय पोर्टल के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मामलों की समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें