फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त करवाने के लिए प्रेम नगर बस्ती में चली तोड़फोड़

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 18 प्रेम नगर में एचएसवीपी द्वारा तोड़फोड़ करने के विरोध में मकान की छत पर चढ़ी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त करवाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सोमवार को प्रेम नगर झुग्गी बस्ती, सेक्टर-18 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा झुग्गियों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान झुग्गी में रहने वाली महिलाओं ने विरोध जताया और टीम का विरोध करने का प्रयास किया।

अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थिति उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नैनी नाम की महिला एक कमरे की छत पर चढ़ गई। महिला ने कार्रवाई का विरोध करते हुए नीचे उतरने से इंकार कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक छत पर ही डटी रही। बाद में पुलिसकर्मियों को उसे छत से नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी अधिकारियों के अनुसार, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के आसपास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में झुग्गियों को हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे किनारे ग्रीनबेल्ट विकसित की जानी है। इसके मद्देनजर यहां पर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें