फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 22 एकड़ में फैली 7 अवैध कॉलोनियों में की गई तोड़-फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। डीटीपी विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जेवर नियंत्रित क्षेत्र के सोल्डा गांव के राजस्व क्षेत्र में स्थित 22 एकड़ में फैली 7 अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़-फोड़ अभियान चलाया गया। इनमें 3 संरचनाएं, 36 डीपीसी, 28 विभाजन दीवारें, 2 गेट और कच्ची सड़क का जाल ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई अमल में लाई गई। अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिला योजनाकार अधिकारी ने सभी को चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को गलत तरीके से जमीन बेचने वाले बिल्डरों के खिलाफ जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें