फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड पार्किंग के पास बने खत्ते को हटाने की मांग

विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनती मेयर प्
विज्ञापन
जनसुनवाई शिविर में 52 शिकायतों पर सुनवाई, कई का मौके पर समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर में चार्मवुड सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने सूरजकुंड पार्किंग के समीप बनाए गए खत्ते को हटाने की मांग रखी। वहीं वार्ड-5 से सीवर सफाई और वार्ड-9 से ब्रह्मपुरी पार्क के रखरखाव संबंधी शिकायतें भी प्रमुखता से उठीं।

महापौर प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर अगली जनसुनवाई में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। वार्ड-5 की शिकायत पर अधिकारियों को सीवर लाइनों की प्रभावी और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वार्ड-9 से ब्रह्मपुरी पार्क के रखरखाव और सुधार की मांग सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रॉपर्टी आईडी, सब-डिवीजन, पेयजल आपूर्ति और नई सड़कों के निर्माण से जुड़ी कई शिकायतें भी नागरिकों ने दर्ज कराईं। महापौर ने कहा कि नगर निगम हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और पानी माफियाओं की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का समाधान मौके पर ही किया गया। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि अब प्रत्येक माह एक सोमवार को सभी विभागों के अधिकारी अपनी कार्य प्रगति रिपोर्ट के साथ जनसुनवाई शिविर में उपस्थित रहेंगे, ताकि शिकायतों के समाधान की नियमित समीक्षा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें