फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को निगम में शामिल ना करने की मांग को लेकर भाजपा नेता को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। जिले के 26 गांवों को निगम में शामिल करने का मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को पृथला से भाजपा नेता सोहनपाल छोकर से ग्रामीण व सरपंच मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री सोहनपाल छोकर ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की इच्छा के अनुरूप काम करने में विश्वास रखती है। फरीदाबाद नगर निगम सीमा विस्तार मामले में भी लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात कर ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत कराएंगे। ज्ञापन देने वालों में 26 गांव के पंच सरपंच और ग्रामीण थे। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने का प्रस्ताव नगर निगम आयुक्त की तरफ से रखा गया है। जो गलत है इसे वापस लिया जाना चाहिए। कहा, हमारे गांवाें को नगर निगम में न शामिल करें।
भाजपा नेता ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा है कि वह ग्रामीणों की बात ऊपर तक लेकर जाएंगे। पंचायत के अध्यक्ष जसवंत पवार ने कहा कि इन 26 गांव के लोग नगर निगम के अधीन नहीं जाना चाहते, जिसको लेकर गांव के पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति मेंबर, जिला पार्षद और सभी ग्रामवासी एकजुट होकर विधायकों और मंत्रियों के पास जा रहे हैं। ज्ञापन देने में सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान महिपाल आर्य, जसवंत पवार चंदावली, ब्लॉक सदस्य राजकुमार गोगा, निशार खान, किशन सिंह चहल, रण सिंह, सचिंन चंदीला बडोली, विक्रांत गौड़, राधे पंडित तिलपत, कृष्ण यादव , टेकचंद सरपंच, राजबीर नागर नीमका, प्रेम बोहरे, राजवीर मुजेडी,अनिल सीकरी, नंदकिशोर शर्मा पूर्व सरपंच,सुंदर, ताराचंद मालिक ,सुखपाल मास्टर ,मांगेराम शर्मा, ज्ञानचंद सैनी और जवाहर सिंह अन्य मौजूदा व पूर्व सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें