फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर मुख्य लाइन से पहले तिरखा कॉलोनी की लाइन डालने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। तिरखा कॉलोनी में सीवर व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि मुख्य सीवर लाइन डालने से पहले कॉलोनी की सीवर लाइन को बिछाया जाए, ताकि भविष्य में क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को तिरखा कॉलोनी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर सेक्टर-8 स्थित विधायक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक मूलचंद शर्मा को कॉलोनी की समस्या से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि यदि मुख्य लाइन का कार्य पहले कर दिया गया और कॉलोनी की लाइन को बाद में जोड़ा गया, तो लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

आरडब्ल्यूए सदस्यों ने विधायक से मांग की कि सीवर लाइन के निर्माण कार्य को योजनाबद्ध तरीके से कराया जाए, जिससे कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके। इस दौरान संदीप सतपाल, अजय भाटी, शिव प्रसाद, टीआर शर्मा, जगदीश भाटी, नवल, जोशी, श्रवण सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक मूलचंद शर्मा ने लोगों की समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वह इस मामले को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और जल्द समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें