फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में संक्रमण के बाद संस्थान बंद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पूरे प्रदेश में आए दिन स्कूली विद्यार्थी संक्रमित हो रहे हैं। जिले के सराय ख्वाजा, सेक्टर-22, एनआईटी-5, गांव जुन्हेड़ा स्कूल के साथ अन्य कई स्कूलों में भी कोरोना संक्रमित छात्र व अध्यापक संक्रमित मिल चुके हैं। हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने मामले पर चिंता जाहिर कर मुख्यमंत्री से स्कूल बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंच का कहना है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना की कोई दवाई व वैक्सीन आने तक ढिलाई नहीं बरतें तो स्कूल खोलने का निर्णय लेकर प्रदेश सरकार बच्चों के मामले में जोखिम क्यों उठा रही है। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिव कुमार जोशी ने बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर कर उचित निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिन से पूरे देश में खासकर दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यही कारण है कि अब स्कूलों में भी संक्रमण ने दस्तक दे दी है। इन हालातों में स्कूलों को तुरंत बंद करना जरूरी है। मंच ने उन अभिभावकों को भी मामले पर संज्ञान लेते हुए बच्चों के मामलों में उचित निर्णय लेने की सलाह दी है।
शिक्षा विभाग ने सौंपी विस्तृत रिपोर्ट
जिला शिक्षा विभाग अधिकारी सतेंद्र कौर ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक बैठक में अधिकारियों संग स्कूलों में संक्रमण के मामले पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। इसमें स्कूलों में संक्रमित मिले विद्यार्थियों सहित अध्यापकों के संक्रमित होने पर चिंता जाहिर की गई है। शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया कि मामले को पूरी तरह से संज्ञान में लिया जाएगा। इस बाबत जल्द ही नए निर्देश जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें