फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम आयुक्त से तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना की तलहटी में बसी कॉलोनियों का एक दल निगम आयुक्त से मिला
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बसंतपुर, अगवानपुर और इस्माइलपुर क्षेत्र के यमुना की तलहटी में बसी कॉलोनियों के लोग मंगलवार को निगम आयुक्त से मिले और तोड़तोड़ की कार्रवाई रोकने की मांग की है। इसे लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इस पर आयुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया हैं कि अभी यह कार्रवाई नहीं होगी।
बसंतपुर, अगवानपुर और इस्माइलपुर क्षेत्र के यमुना नदी की तलहटी में बसी कॉलोनीवासी लामबंद हैं। इन कॉलोनियों में रहने वाले अधिकांश निवासी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से हैं। इसे लेकर कॉलोनियों के प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास को ज्ञापन सौंपा। इन कॉलोनियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए स्थायी समाधान की मांग रखी। विभिन्न संबंधित आरडब्ल्यूए और सेव फरीदाबाद के अध्यक्ष पारस भारद्वाज ने निगमायुक्त को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला जनहित को ध्यान में रखकर करने की अपील की। पारस भारद्वाज का कहना हैं कि डीलरों और सत्ता पक्ष के पार्षदों ने जमीन झूठ बोलकर बेचा। उन पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने इसे वोट की रंगदारी करार दिया और कहा कि स्थानीय पार्षद और दबंग डीलर्स डरा धमका कर और घर टूटने का भय दिखा कर वोट लेने का खेल खेलते हैं। पारस ने बताया कि निगम आयुक्त ने तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस बारे में सीटीपी से टीम को मिलने को कहा है। पारस ने कहा कि आयुक्त के आश्वासन दिया है तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं होगी। इसे लेकर निगम आयुक्त द्वारा रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने में निजाम इद्रीसी, संजय चौधरी, सन्नी सिद्दीक़ी, पारस भारद्वाज, इसरार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी बसंतपुर क्षेत्र में जाकर लोगों से इस बारे में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
यमुना की तलहटी में बसी अवैध काॅलोनियों पर नगर निगम तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया हुआ है। इसके तहत बुधवार को कार्रवाई करने की बात की गई है। इससे बसंतपुर, अगवानपुर, स्माईलपुर, शिव इंक्लेव में यमुना बांध के साथ लगी आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों में मकान टूटने का भय बना हुआ है। निगम का कहना हैं कि दिल्ली के जैतपुर से सटे फरीदाबाद यमुना किनारे दो किलोमीटर के दायरे में छह से अधिक कॉलोनियां बसी है। दो माह पहले यमुना में बाढ़ आने से पूरा क्षेत्र पानी से डूब गया था और राहत व बचाव कार्य में प्रशासन को काफी परेशानी आई थी। ऐसे में निगम अवैध निर्माणों को तोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं और स्थानीय नेताओं से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें