फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर और मास्क की मांग बढ़ी, रोज मिल रहे ऑर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। उद्योगों में तेजी से मास्क और सैनिटाइजर का उत्पादन किया जा रहा है। उद्योगों के पास रोज कई ऑर्डर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में मास्क और सैनिटाइजर की काफी मांग है। साल 2020 के अक्तूबर माह से जैसे-जैसे बीमारी का प्रकोप कम होने लगा तो बाजार में मांग कम हो गई। लोगों ने भी मास्क लगाने कम कर दिए। सैनिटाइजर की मांग में काफी गिरावट आ गई। इसका असर मास्क और सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों पर खूब पड़ा। पिछले कुछ माह से कोरोना के नए संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी होने पर इनकी मांग एक बार फिर बढ़ गई है। हालत यह है कि पहले मांग कम होने के बाद बंद होने की कगार पर पहुंच गए उद्योगों को एक बार फिर भारी संख्या में आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं।
मास्क सहित अन्य मेडिकल प्रोडक्ट बनाने वाली मेवला महाराजपुर स्थित न्यूटेक मेडिकल डिवाइसेस कंपनी में रोजाना मास्क के लिए करीब 100 नए ऑर्डर मिल रहे हैं। इसी प्रकार सैनिटाइजर के काम ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। उद्यमियों का कहना है कि कोरोना से बचाव में मास्क और सैनिटाइजर का अहम रोल है। पिछले कुछ दिनों में सैनिटाइजर की मांग काफी बढ़ गई है। वहीं मेडिकल स्टोर पर एक बार फिर मास्क और सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लोग अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गए हैं। यही कारण है कि मास्क की मांग बाजार में बढ़ गई है। कंपनी में उत्पादन क्षमता में इजाफा हुआ है। रोजाना कंपनी को सौ से ज्यादा नए आर्डर मिल रहे हैं।
- केसी शर्मा, चेयरमैन, न्यूटेक मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड
मास्क की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। चार माह पहले दिनभर दो से तीन डिब्बे मास्क बिकते थे। जब से कोरोना बढ़ा है रोजाना 10 से 12 डिब्बे मास्क बिक जाते हैं।
- सौरभ गर्ग, संचालक, फरीदाबाद केमिस्ट स्टोर
मास्क की मांग जरूर बढ़ी है लेकिन सैनिटाइजर की मांग में अभी कोई ज्यादा अंतर नहीं आया है। केवल कंपनी, शोरूम व दुकान संचालक ही सैनिटाइजर ले रहे हैं। लोगों ने सैनिटाइजर की जरूरत को कम महसूस किया है।
विज्ञापन

- चंदप्रकाश बाटला, महासचिव, जिला फरीदाबाद दवा विक्रेता संघ
कंपनी में मास्क की उत्पादन क्षमता बढ़ गई है। तीन महीने पहले तक जहां कंपनी में रोजाना दो से तीन हजार मास्क बनते थे। अब 10 से 12 हजार बन रहे हैं।
- सुरेश खुराना, डीजीएम, बायोमेड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें