फरीदाबाद। सेक्टर-17 बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास 25 सितंबर को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में डिलीवरी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के अनुसार, डिलीवरी कर्मचारी सुरेंद्र सिंह गलत दिशा से बाइक लेकर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बुलेट से उसकी टक्कर हो गई।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन 26 सितंबर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले गए। घायल के भाई की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के चमन नगरिया गांव निवासी सतेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई सुरेंद्र सिंह फरीदाबाद में डिलीवरी कर्मचारी है। सतेन्द्र ने 26 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी। संवाद