फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनंगपुर और सीकरी गांव में जल्द बनेंगे डिलीवरी हट

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को गांव में ही मिलेगी सुविधा, नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में कई जगहों पर सुविधाओं के अभाव में गर्भवती महिलाओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए गांव अनंगपुर और सीकरी में डिलीवरी हट बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जिससे गर्भवती महिलाओं की गांव में ही डिलीवरी की जा सकेगी।
डिलीवरी हट बनने के बाद गर्भवती महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में दूर- दराज जगहों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। फिलहाल महिलाओं को जो भी समस्या होती है, उसके लिए उन्हें आधी रात में भी गांव से बाहर निकलना पड़ता है। कई बार महिलाओं की समस्या भी अधिक बढ़ जाती है। जिससे महिलाओं और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


24 घंटे मिलेगी सुविधा
अब गर्भवती महिलाओं को गांव में ही सुविधाएं मिलेंगी। गांव सीकरी और अनंगपुर में इसको लेकर तैयारी कर ली गई है। जल्द ही डिलिवरी हट में महिलाओं का इलाज भी किया जाएगा। इसके लिए सीकरी में उपकरण भी आ चुके हैं। इसके साथ ही अनंगपुर में भी जल्द ही उपकरण आने की उम्मीद है। महिलाओं के लिए 3 से 4 बिस्तर का डिलीवरी हट बनाया जाएगा। जहां 24 घंटे सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने जताई थी नाराजगी
जानकारी के अनुसार जिन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त स्टाफ है और कार्य कम है। वहां से उन चिकित्सकों को बुलाकर इन गांव के डिलीवरी हट में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। 23 मई को स्वास्थ्य महानिदेशक कुलदीप सिंह ने वहां के हालात को लेकर निराशा जताई थी। उन्होंने कहा था कि जल्द ही इनको लेकर प्रस्ताव तैयार किया जाए। वहीं प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब गर्भवती महिलाओं को सुविधा मिलने लगेंगी।
विज्ञापन


वर्जन

स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश पर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। अनंगपुर और सीकरी गांव में जल्द ही डिलीवरी हट शुरू किया जाएगा। इसको लेकर आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यहां आवश्यक स्टाफ का इंतजाम किया जाएगा। - डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बीके अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें