फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली की टीम करेगी एक्सपायर दवाओं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में अगले सप्ताह आ सकती है टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं की जांच अब दिल्ली मुख्यालय की टीम करेगी। जानकारी के अनुसार यह टीम अगले सप्ताह जांच के लिए आ सकती है। एक्सपायरी दवाओं की सूची मुख्यालय की बनाएगी। उसके बाद किसकी लापरवाही से करोड़ों रुपये की दवा एक्सपायर हुई है उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से कोरोना काल में दवा खरीदी गई थी लेकिन दवा को मरीजों को दिया नहीं गया। जिस वजह से करोड़ों रुपये की दवा अस्पताल की फार्मेसी के स्टोर में एक्सपायर हो गई। इसकी वजह से कुछ समय पहले पूर्व डीन सहित कहीं अधिकारियों व पांच फार्मासिस्टों को निलंबित किया गया। अस्पताल की टीम की ओर से सभी एक्सपायर हुई दवाओं को योगशाला में रखा गया है। जांच के बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि कई और अधिकारियों व डॉक्टरों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें