फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने यूनिवर्सिटी पहुंच की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी को साथ लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी परिसर में 4 से 5 घंटे तक चली पूछताछ
इस दौरान कुछ दस्तावेज भी सीज किए गए

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली बम धमाके और फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की टीम जांच के लिए रविवार को फिर से अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची। ये टीमें दोपहर में अलग-अलग समय पर यूनिवर्सिटी परिसर पहुंची। टीमों ने यहां लगभग 4 से 5 घंटे तक जांच की। इस दौरान कुछ रेकॉर्ड भी टीम ने खंगाले और दस्तावेज भी जब्त किए गए।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम रविवार को जब यूनिवर्सिटी परिसर पहुंची तो उनकी हिरासत में एक आरोपी भी था। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो दिल्ली बम धमाके की साजिश में शामिल इस आरोपी को साथ लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में निशानदेही कराई गई। टीम इसे लेकर फतेहपुर तगा गांव के उस ठिकाने पर भी पहुंची, जहां से 2500 किलो से अधिक अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। सूत्रों की मानें तो इस आरोपी को सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की पूरी प्लानिंग के बारे में पता था। ये जानता था कि विस्फोटक व अन्य सामान इकट्ठा किया जा रहा है और अलग-अलग ठिकानों पर छुपाया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस, यूपी एटीएस की टीमों की जांच सोमवार को भी यूनिवर्सिटी परिसर व आस-पास के इलाके में जारी रहेगी। इसके साथ ही सोमवार को जम्मू कश्मीर पुलिस व ईडी की टीमें भी अल फलाह यूनिवर्सिटी में जांच के लिए पहुंचेंगी।
विज्ञापन


अल-फलाह यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने परीक्षा टालने की छात्रों की मांग नहीं मानी
30 अक्तूबर को यूनिवर्सिटी परिसर से संदिग्ध आतंकी डॉ. मुज्जमिल को गिरफ्तार किए जाने के बाद से लगभग हर दिन अलग-अलग जांच एजेंसियों की टीमें यूनिवर्सिटी पहुंच रही है। यहां पर अपनी जांच करने के अलावा ये टीमें यूनिवर्सिटी के छात्रों व स्टॉफ से भी पूछताछ कर रही हैं। यूनिवर्सिटी में आतंकी मॉड्यूल सामने आने के बाद से यहां के छात्र भी खासे परेशान हैं। इनमें डर का माहौल है। ये छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा स्थगित करने की मांग यूनिवर्सिटी प्रबंधन के समक्ष रखी लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। विरोध के बावजूद शनिवार को कम्युनिटी मेडिसिन का एग्जाम यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें