फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बदला दिल्ली के सीएम का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक बदला दिल्ली के सीएम का कार्यक्रम
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निकिता के परिजनों से मिलने का कार्यक्रम था। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने अपना घर सोसाइटी का सुरक्षा के मद्देनजर मुआयना भी कर लिया, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदल गया। इस कारण केजरीवाल नहीं पहुंच सके। माना जा रहा है कि वे एक-दो दिन में आ सकते हैं। केजरीवाल को आप के हरियाणा प्रभारी राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता के साथ आना था। इसके मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। दोपहर तक उनके आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। आप जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना का कहना है कि केजरीवाल का फरीदाबाद आने का आज कोई कार्यक्रम नहीं था। वे एक-दो दिन में आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें