फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आतंक की यूनिवर्सिटी तो नहीं 'अल-फलाह': सुरक्षा एजेंसियों को अब इनकी तलाश, कुछ डॉक्टर तो कई रहे स्टाफ

Fri, 14 Nov 2025 07:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

Al-falah University: दिल्ली में हुए आतंकी हमले का सीधा कनेक्शन फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ रहा है। सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए एजेंसी अब यूनिवर्सिटी के पुराने डॉक्टर्स और स्टाफ के डेटा को खंगाल रही है। 
विज्ञापन
अल-फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सामने आए सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल में जांच एजेंसी मौजूदा डॉक्टरों व स्टॉफ के अलावा पुराने लोगों को भी चेक कर रही है। शुक्रवार को जांच कर रही टीम ने यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचकर ये पता लगाया कि यहां पहले कौन डॉक्टर व स्टॉफ काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन

जांच एजेंसी ने कई लोगों से की पूछताछ
इसमें टीम ने पूछा कि वे लोग कितने समय पहले यहां से छोड़कर जा चुके हैं। उनके यहां से छोड़ने के कारण का भी पता किया गया कि वे किन कारणों से छोड़कर गए और वे कहां के रहने वाले थे। सभी के नाम, नंबर, निवास स्थान और यूनिवर्सिटी परिसर में कार्यरत रहने के दौरान उनके पद के अनुसार डिटेल ली गई है।

कहीं आतंक का गढ़ तो नहीं अल-फलाह यूनिवर्सिटी
जांच एजेंसी के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो ये शक है कि यहां पहले कार्यरत रह चुके कुछ लोग भी इस आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा हो सकते हैं। इनमें डॉक्टर, छात्र या अन्य पदों पर कार्यरत सभी तरह के लोग शामिल हो सकते हैं। 

यूनिवर्सिटी में कश्मीर के लोगों की संख्या ज्यादा
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को यूनिवर्सिटी परिसर से मिली लिस्ट में जम्मू कश्मीर के लोगों की संख्या काफी अधिक है। इनमें डॉक्टर, प्रोफेसर, छात्र व अन्य पदों पर काम करने वाले लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ भी ये लिस्ट जांच एजेंसी ने साझा की है ताकि वो इसे वेरिफाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जाको राखे साईंया मार सके न कोए: जहां गईं 13 जान वहां खड़े दो पुलिसवालों को खरोंच न आई, ब्लाइंड स्पॉट ने बचाया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें