फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेफर में देरी, एंबुलेंस में हुआ प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने जताया विरोध, बुलानी पड़ी पुलिस, जज्जा-बच्चा दोनों स्वस्थ, चल रहा इलाज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी कलां गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। परिवार के लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला को यहां एडमिट करने की बजाय डॉक्टर उसे बीके अस्पताल में रेफर करने लगे। जबकि परिजन वहां नहीं ले जाना चाहते थे। काफी देर बहस के बाद एंबुलेंस से महिला को बीके अस्पताल ले जाने लगे तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया।

एंबुलेंस में महिला की डिलीवरी होने को लेकर परिजन विरोध जताते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने समझाकर परिजनों को शांत कराया। डिलीवरी के बाद जज्जा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उनका स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


भूपानी गांव की महिला शिवानी का खेड़ी कलां गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर काफी समय से इलाज चल रहा है। इससे पहले भी महिला ने दो बच्चों को इसी केंद्र पर जन्म दिया है। लेकिन गुरुवार को तीसरे बच्चे की डिलीवरी के समय डॉक्टरों के रेफर करने को लेकर परिजन स्वास्थ्य केंद्र में ही डिलीवरी कराने पर अड़ गए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने महिला का चेकअप कर बिना वजह के रेफर किया। अचानक से रेफर की बात सुनकर परिजन हैरान हो गए और विरोध जताया। एंबुलेंस में बैठाकर जैसे ही शिवानी को यहां से ले जाने लगे तो स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य केंद्र की डा़ॅ पारूल ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया। लेकिन गेट पर ही डिलीवरी हो गई। तुरंत नर्स व अन्य स्टॉफ वहां पहुंच गए थे। जच्चा-बच्चा की हालत बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें