फरीदाबाद। निश्चय क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को उत्तराखंड वॉरियर्स ने जसोला सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई जसोला सुपर किंग्स ने 190 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उत्तराखंड वॉरियर्स ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।। उत्तराखंड वॉरियर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले दीपक बिष्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 34 गेंदों पर 75 रन बनाए। संवाद