फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दीपक बिष्ट और अमन ने जड़े पचासे, उत्तराखंड वॉरियर्स विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। फरीदाबाद स्थित निश्चय खेल मैदान पर मंगलवार को उत्तराखंड वाॅरियर्स ने जसोला सुपर किंग को 49 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई उत्तराखंड वाॅरियर्स की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्तराखंड वाॅरियर्स की ओर से दीपक बिष्ट ने 88 और अमन ने 54 रन बनाए। इसके जवाब में आई जसोला सुपर किंग की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 213 रन ही बना पाई। जसोला सुपर किंग के मोहम्मद दिलशाद ने 61 और काशिफ जौहर ने 42 रन बनाए। उत्तराखंड वाॅरियर्स की ओर से मोहम्मद फिजान ने तीन व संतोश शर्मा ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें