फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-15 की प्रमुख सड़कों पर लगेंगी सजावटी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय रोड समेत तीन मार्गों का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

निगम ने स्ट्रीट लाइट लगाने के बजट को मंजूरी दी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने सेक्टर-15 की प्रमुख सड़कों को आकर्षक बनाने और रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध कराने के लिए सजावटी स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की है। अगले माह से इन्हें लगाने का काम शुरू हो सकता है। निगम ने स्ट्रीट लाइट लगाने के बजट को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत भाजपा कार्यालय रोड रोड, गीता मंदिर रोड और सेक्टर के मुख्य गेट से मार्केट रोड तक करीब तीन मीटर लंबी सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। निगम से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्य सेक्टर-15, ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में कराया जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। संबंधित कंपनी को ही स्ट्रीट लाइटों को चालू करने और बंद करने की भी व्यवस्था करनी होगी। खास बात यह है कि लाइटें लगाने के बाद संबंधित कंपनी को पांच साल इनकी मरम्मत का काम भी करना होगा।
विज्ञापन

इस योजना से सेक्टर-15 की इन प्रमुख सड़कों की रात के समय रोशनी और दृश्यता बेहतर होने के साथ-साथ सड़क किनारे का सौंदर्यीकरण भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें