फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वर्ष 2025 में महिला अपराध के मामलों में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से चलाया जा रहा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से चलाया जा रहा विशेष अभियान प्रभावी साबित हो रहा है। वर्ष 2025 में महिला विरुद्ध अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पॉक्सो, बलात्कार, छेड़छाड़/यौन उत्पीड़न और अपहरण जैसे संवेदनशील मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में स्पष्ट गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट में वर्ष 2024 में 202 मुकदमे थे और वर्ष 2025 में 140 मुकदमे रहे। बलात्कार के मामले में वर्ष 2024 में 101 मुकदमे थे और वर्ष 2025 में 63 मुकदमे रहे। छेड़छाड़/यौन उत्पीड़न के मामले में वर्ष 2024 में 68 मुकदमे वर्ष 2025 में 54 मुकदमे रहे। अपहरण के मामले में वर्ष 2024 में 57 मुकदमे और वर्ष 2025 में 49 मुकदमे रहे। पुलिस ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई ठोस कदम उठाए हैं। जिन क्षेत्रों में महिला अपराधों की आशंका अधिक थी, उन स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित कर वहां विशेष गश्त, निगरानी और सुरक्षा प्रबंध किए गए। कामकाजी और घरेलू महिलाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और सुरक्षा शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई। स्कूलों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस महिला सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें