फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्नातक में दाखिले के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया दूसरी मेरिट लिस्ट भी 6 अगस्त को होगी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उच्च शिक्षा विभाग ने पहली मेरिट सूची के आधार पर स्नातक में दाखिला लेने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। फीस जमा करने की मियाद बढ़ाने के साथ ही विभाग ने आगे की काउंसलिंग और मेरिट लिस्ट के पूरे शेड्यूल में भी संशोधन किया है। तय समयसीमा में फीस न भर पाने वाले छात्र अब 4 अगस्त तक अपनी दाखिला फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद विभाग द्वारा दूसरी अंतिम मेरिट सूची 6 अगस्त को आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले चरण की मेरिट लिस्ट में चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई थीं। इनमें से लगभग तीन हजार छात्र ही समय पर अपनी फीस जमा कर पाए थे। किन्हीं भी कारणों से जो विद्यार्थी फीस जमा करने से वंचित रह गए थे, उन्हें विभाग के इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि शेड्यूल में बदलाव से छात्रों को राहत मिलेगी। सभी विद्यार्थियों से अपील है कि वे समय रहते फीस जमा कर दें और दूसरी मेरिट सूची के लिए इंतजार करें।
विज्ञापन


एडमिशन का नया संशोधित शेड्यूल
पहले राउंड की फीस जमा करने की तिथि : 4 अगस्त तक
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : 6 अगस्त
दूसरे राउंड की फीस जमा करने की अवधि : 7 से 11 अगस्त
तीसरे चरण की फिजिकल काउंसलिंग : 12 अगस्त
ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल दोबारा खुलने की तिथि : 13 अगस्त
बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग (100 रुपये विलंब शुल्क) : 14 से 20 अगस्त
बची सीटों पर काउंसलिंग (100 रुपये और 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क) : 21 से 31 अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें