फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झाड़ियों में मिला दो वर्षीय मासूम का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी के पास झाड़ियों से पुलिस ने दो वर्षीय मासूम का शव बरामद किया। शव सरकारी अस्पताल के कपड़े में लिपटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। माता-पिता की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि थर्मल पावर परिसर स्थित झाड़ियों में एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। इससे कॉलोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के मृत शरीर पर लिपटे कपड़ों पर उसके पिता का नाम व पता भी लिखा है, लेकिन प्राथमिक जांच में पिता की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मृत बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है, आसपास कंपनियों में लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है, जिससे शव फेंकने वालों तक पहुंचा जा सके। इसके साथ ही उसकी मौत के कारण की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें