फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवजात का खेत में दबाया शव, कुत्ते नोंच रहे थे शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। प्याला गांव रेलवे फाटक के पास बने खेतों में एक दिन का नवजात (लड़का) दबा मिला। जिसको पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ही है।

गांव प्याला निवासी शिव सिंह किसान हैं। रेलवे फाटक के पास वह खेतों में फसल की बुवाई करने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह गए। उन्होंने देखा कि खेत पर कुछ लावारिस कुत्ते जमीन से मिट्टी खोदकर एक बच्चे का शव निकालकर नोच रहे हैं। उन्होंने कुत्तों को भगाया। उन्होंने देखा कि एक गुलाबी सफेद तौलिए में लगभग एक दिन के नवजात का शव पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के बारे में आस-पास पता किया। बच्चे के जन्म के बारे में आस-पास के गांवों में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि बच्चे की पैदाइश छिपाने के लिए परिजन ने यहां फेंका है। उन्होंने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इससे पता चलेगा कि बच्चे की हत्या करके या मृत अवस्था में लाकर सबूत नष्ट करने के लिए उनके खेत में गड्ढा करके दबा दिया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें