फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर के अलग-अलग इलाकाें में मिले दो लोगों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- सैनिक कॉलोनी स्थित सीवर के मैनहोल में मिला शव
विज्ञापन

- महिला का शव हाइवे स्थित होटल मैगपाई की झाड़ियों से बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के अलग-अलग इलाकाें में दो लोगों के शव मिले हैं। सैनिक कॉलोनी की सीवर लाइन के मैनहोल में एक 46 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। वहीं, हाइवे स्थित होटल मैगपाई की झाड़ियों से एक महिला का शव बरामद किया गया। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम की टीम बुधवार को सुपर सकर मशीन से सैनिक कॉलोनी में सफाई करने पहुंची थी। यहां एक बड़ा सीवर मैनहोल है जो लगभग 15-20 फीट गहरा है। बुधवार को निगम की टीम यहां मेनहोल की सफाई करने पहुंची तो उसमें शव पड़ा मिला। कर्मचारियों ने इसकी सूचना डबुआ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। जांच में मृतक की पहचान सैनिक कॉलोनी निवासी 46 साल के शशिकांत झा के रूप में हुई। वह यहां परिवार के साथ रहते थे। वह निजी कंपनी में नौकरी करते थे और शराब पीने के आदि थे। शनिवार शाम को वह घर से निकले लेकिन देर रात वापस नहीं लौटे। आशंका है कि नशे की हालत में वह मैनहोल में गिर गए। पुलिस जांच कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ियों में मिला महिला का शव
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल मैगपाई के पास झाड़ियों में 40 वर्षीय महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। सेक्टर-17 थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मैगपाई के पास झाड़ियों में एक महिला का शव मिला, जो काफी दिन पुराना होने की वजह से क्षत-विक्षत था। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें